धनबाद, मार्च 8 -- आसनसोल-धनबाद रेलखंड पर बराकर स्टेशन के पास शनिवार की शाम करीब चार बजे ओवरहेड तार में खराबी आ गई। इसके कारण हावड़ा और सियालदह राजधानी सहित कई ट्रेनों के साथ-साथ मालगाड़ियां जहां-तहां फंस गईं। हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शाम 7.09 बजे से आसनसोल स्टेशन पर खड़ी थी। यह ट्रेन सवा घंटे की देरी से रात करीब 9.40 बजे धनबाद पहुंची। इसी तरह सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 7.32 बजे से आसनसोल में खड़ी थी। यह ट्रेन रात साढ़े नौ बजे के बाद आसनसोल से रवाना हुई। शक्तिपुंज एक्सप्रेस शाम 4.49 बजे से सीतारामपुर स्टेशन पर खड़ी थी। यह ट्रेन देर रात को सीतारामपुर से खुली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.