कन्नौज, मार्च 7 -- चपुन्ना, संवाददाता। विकास खंड हसेरन की ग्राम पंचायत चपुन्ना में बनी पानी की टंकी से चोरों ने केबल पार कर दी। साथ ही सोलर प्लेटों को भी खोलने का प्रयास किया। चोरों की इस हरकत से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। चपुन्ना स्थित पानी की टंकी की देखरेख कर रहे केयरटेकर अर्चित द्विवेदी ने बताया कि बीती रात चोरों ने पानी की टंकी को निशाना बनाते हुए उसके इंजन की केबिलें काट दीं और सोलर प्लेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन ले जाने में सफल नहीं हो सके। दो वर्ष पूर्व भी चोर 3 सोलर प्लेटे चोरी कर ले गए थे। तब कहीं एक वर्ष तक पेयजल आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाई थी। बाद में जलनिगम द्वारा सोलर प्लेटें लगवाई गई थी। केयरटेकर की शिकायत के बाद चपुन्ना चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने घटना स्थल का निरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.