विकासनगर, दिसम्बर 1 -- आदूवाला में जल जीवन मिशन की सवा दो करोड़ की योजना में ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल तो पूरी तरह से बनकर तैयार है और चालू हालत में हैं, लेकिन अधूरी लाइनों और लीकेज के कारण ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। शिकायत के बाद सोमवार को अधिशासी अभियंता राजेश कुमार निरवाल गांव पहुंचे। उन्होंने एई और जेई को फटकार लगाई। इसके बाद ठेकेदार को मौके पर बुलाया और तत्काल अधूरी लाइनों को पूरा करने और लीकेज ठीक करने को कहा है। दरअसल, आदूवाला में जल जीवन मिशन से पेयजल लाइनें बिछाई गई है। योजना के तहत ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा हो चुका है। बाकायदा ट्यूबवेल को सुचारू कर दिया गया है। लेकिन ठेकेदार ने लाइनें पूरी नहीं बिछाई। जहां लाइनें बिछाई गई हैं, उनमें भी कई जगह लीकेज है। मामले की शिकायत मिलने पर सोमवार को अधिशासी अभियंता रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.