लखनऊ, जनवरी 11 -- टिकैत राय लेबर कॉलोनी क्षेत्र में स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई के चलते 12 जनवरी को कई इलाके में जलापूर्ति बाधित रहेगी। सायंकाल क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। जलकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ओवरहेड टैंक की समय-समय पर सफाई जनस्वास्थ्य की दृष्टि से की जाती है।।ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। प्रस्तावित सफाई कार्य के दौरान टिकैत राय लेबर कॉलोनी, सुप्पा रौस, बड़ा तालाब कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में शाम के समय पानी की आपूर्ति बाधित हो सकती है। नगर निगम ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे संभावित असुविधा से बचने के लिए पहले से आवश्यक व्यवस्था कर लें। जलकल विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि 12 जनवरी को सुबह की सप्लाई से लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार पेयजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.