मऊ, मई 5 -- पूराघाट। विकास खण्ड कोपागंज अंतर्गत ग्रामसभा गौहरपुर में जल जीवन मिशन योजना के तहत लगभग छह माह पूर्व बनकर तैयार ओवरहेड टैंक का संचालन शुरु नहीं होने से महज शो पीस बनकर रह गया है। गांव में लोगों के घरों तक पहुंचने वाली पाइप लाईन का कार्य भी अधूरा पड़ा है। जबकि विगत दो माह पूर्व टेस्टिंग में पाईप लाईन में कई स्थानों पर लिकेज की समस्या को भी ठीक नहीं कराया जा सका है। जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलम्ब इस टैंक का संचालन शुरु कराने की मांग किया है। यह भी पढ़ें- पेयजल आपूर्ति बाधित होने से गिरधर बरांव के लोग परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...