कुशीनगर, मार्च 21 -- कुशीनगर। बरवा रतनपुर इलाके के नेबुआ नौरंगिया ब्लाक क्षेत्र के कोहरगड्डी में तीन वर्षों से ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। शुक्रवार को बाधित पड़ा अधूरा कार्य शुरू किया गया है। मजदूर निर्माण समाग्री जुटाने में लगे रहे। तीन वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खड्डा में आए एक कार्यक्रम के दौरान ओवरहेड टैंक की आधारशिला रखी थी। लेकिन तीन वर्ष बीत जाने बाद भी अभी तक उस टैंक का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। कोहरगड्डी गांव दो टोले में बटा है। कचहरियां और आंबेडकर टोले के हज़ारों लोगों को शुद्ध पेय जल मुहैया नहीं हो पा रहा है। घर दरवाजों पर टोटियां लगने पर लोगों में उम्मीद जगी कि स्वच्छ जल का लाभ मिलेगा। लेकिन जिम्मेदारों ने तीन वर्ष के बाद भी कार्य को बाधित रखा, जिससे लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। पिछले दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.