रुद्रपुर, फरवरी 20 -- सितारगंज। राजकीय पीजी महाविद्यालय की सड़क पर ओवरस्पीड और ओवरलोड वाहनों से सुरक्षा खतरे को देखते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष रजविंदर कौर ने शुक्रवार को एसडीएम रविंद्र जुवांठा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रसंघ ने बताया कि महाविद्यालय के मार्ग पर कई स्टोन क्रशर और सिडकुल स्थित हैं, जिनसे दिनभर तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। इससे छात्रों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने महाविद्यालय के सामने से गुजरने वाले ओवरलोड और ओवरस्पीड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, महाविद्यालय के आसपास नियमित पुलिसिंग और वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित करने की भी मांग की। यहां पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष तुषार शर्मा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.