ओवरस्पीड एंबुलेंस वाहन से टकराई, चालक समेत दो घायल
कन्नौज, जुलाई 5 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार एंबुलेंस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा की सेफ्टी टीम, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस में फंसे घायल को बाहर निकालकर दोनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 169 लेफ्ट हैंड साइड पर हुआ। पुलिस के अनुसार एंबुलेंस चला रहे राजकुमार यादव पुत्र ओंकार यादव निवासी मैनपुर, थाना करंडा, जनपद गाजीपुर, जो स्वयं एंबुलेंस के मालिक भी हैं। तेज रफ्तार में आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक राजकुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.