देहरादून, जून 13 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग का विशेष इंटरसेप्टर अभियान लगातार जारी है। 9 जून से शुरू हुआ यह अभियान 15 जून तक देहरादून और हरिद्वार के प्रमुख मार्गों पर संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, बिना परमिट संचालन, अवैध पार्किंग और निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग की इंटरसेप्टर टीमों ने प्रेमनगर-चंडी चौक, नेपाली फार्म-रानीपोखरी तथा आईएसबीटी-डोईवाला मार्गों पर व्यापक जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कुल 312 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 19 वाहनों को सीज किया गया।जांच यह भी पढ़ें- कैंची धाम में ड्रोन उड़ाने पर रोक, नेशनल हाईवे 'जीरो जोन' घोषित, स्थापना दिवस मेले के लिए ...