सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- उस्का बाजार। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा टीबी, एचआईवी एवं मलेरिया कार्यक्रमों के मूल्यांकन और निगरानी के लिए गठित ओवरसाइट कमेटी में गौतम बुद्ध जागृति समिति के सचिव श्रीधर पांडेय को पुन: सदस्य के रूप में चुना है। उनका यह चयन अप्रैल 2026 से मार्च 2028 तक कुल दो वर्षों की अवधि के लिए किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गठित 10 सदस्यीय ओवरसाइट कमेटी का मुख्य दायित्व देश में जीएफएटीएम द्वारा संचालित टीबी, एचआईवी एवं मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रमों की सतत निगरानी, मूल्यांकन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उनके पुन: चयन पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.