ओवरलोड 10 वाहन सीज, पांच लाख का जुर्माना वसूला
बदायूं, मई 19 -- एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम ने रात्रि में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 10 ओवरलोड वाहन सीज कर दिये एवं पांच वाहनों के चालान किये। इस कार्रवाई में एआरटीओ ने पांच लाख का राजस्व सरकारी खाते में जमा कराया। एआरटीओ ने थाना कुंवरगांव में तीन भारी वाहन, थाना कादरचौक में एक भारी वाहन, परिवहन कार्यालय में छह भारी वाहन कुल 10 भारी वाहन खनन में उपयोग करने पर सीज किये। साथ ही एक ट्रैक्टर खनन में उपयोग क्षमता से अधिक बालू धोने के कारण परिवहन कार्यालय में सीज कर दिया। यह भी पढ़ें- ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर वसूले पांच लाख एआरटीओ ने बताया कि कुल 18 वाहनों पर कार्रवाई की। चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.