बागपत, अप्रैल 25 -- बड़ौत। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों पर लोड बढ़ता जा रहा है। गुरुवार देर रात ओवरलोड के कारण कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों से धुआं निकलता रहा तो कुछ में आग लग गई। विद्युत कटौती की होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। छपरौली रोड, बावली रोड, शाहमल एंक्लेव में रखे ट्रांसफार्मर व लाइनों में आग लगने से आपूर्ति बाधित हो गई। जगह-जगह एबीसी लाइन में आग लगने से फाल्ट के कारण विभिन्न कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति घंटों तक ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं छपरौली रोड पर पूर्वी यमुना नहर की पुलिया निर्माण के चलते लाइन शिफ्टिंग का काम दो दिनों से हो रहा है। यह भी पढ़ें- धधक उठे विद्युत ट्रांसफार्मर, लगी आग इस वजह से शुक्रवार को भी फीडर नंबर दो, चार, पांच, छह की विद्युत आपूर्ति पूरे दिन बं...