फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 10 -- शमसाबाद, संवाददाता। नगर के बाजार से ओवरलोड होकर गन्ने से भरे ट्रक निकल रहे हैं। इससे हादसे का डर बना रहता हैऔर जाम की समस्या रहती है। लोग कई बार मंाग कर चुके हैं कि गन्ने से भरे ट्रक को दिन में न निकाला जाये। इसे रात में निकाला जाये जिससे कि जाम की जो समस्या दिन में रहती है उससे छुटकारा मिल सके। ढाईघाट रोड पर सबसे ज्यादा दिक्कत है जब गन्ने से भरा ट्रक निकलता है तो ऐसे में यहां जाम लगता है। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। गन्ने से भरे ट्रक को लेकर दुकानदार भी परेशान हैं लेकिन इसके बाद भी रात में ट्रक नहीं निकाले जा रहे हैं इससे लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। कभी भी इसके विरोध में लोग खड़े हो सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...