ओवरलोड स्टोन चिप्स लदा हाईवा पकड़ाया
चाईबासा, मई 26 -- चाईबासा। खान निरीक्षक निखिल दास द्वारा नोवामुंडी थाना क्षेत्र के समीप हाइवा वाहन संख्या ओडी 14 डब्लू 9134 को स्टोन चिप्स का ओवरलोड परिवहन करते पकड़ा गया। खनिज परिवहन से संबंधित नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर खान निरीक्षक द्वारा वाहन को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया । अग्रेतर कार्रवाई एवं जुर्माना वसूले जाने तक नोवामुंडी थाना को सुपुर्द कर दिया गया। जिला खनन पदाधिकारी मेघनाथ टुडू ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग एवं नियम विरुद्ध संचालन के खिलाफ लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- खनन टीम ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नौ वाहन सीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.