प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज विद्युत केंद्र के वेस्ट फीडर पर बुधवार रात करीब 10 बजे ओवरलोड के कारण हाईटेंशन का तार टूट कर गिर गया। मरम्मत के लिए रानीगंज तहसील फीडर ग्रामीण फीडर, खाखापुर, गौरा, पांडेयतारा की विद्युत सप्लाई को बंद करवा दिया गया। रात में 10 बजे से लेकर 12 बजे रात तक सप्लाई बंद होने के कारण 10 दर्जन से अधिक गांव में अंधेरा छाया रहा। वहीं, भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हो गए। विद्युत कर्मचारियों ने हाईटेंशन लाइन को सुधारने के लिए विद्युत उपकेंद्र से शटडाउन 2 घंटे के लिए लिया। उसके बाद वेस्ट फीडर पर हाईटेंशन के टूटे हुए तार को खींचकर ठीक किया। यह भी पढ़ें- बिजली न आने पर ग्रामीणों ने रात में ही बिजलीघर घेरा, जमकर हंगामा 12 बजे के लगभग सभी विद्युत उपकेंद्रों पर विद्युत सप्लाई बहाल की गई। अधिशासी...