ओवरलोड से कई कॉलोनियों में गुल हो रही बिजली
फरीदाबाद, मई 25 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। भीषण गर्मी के बीच शहर में बिजली की खपत 24घंटे में 270 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। वहीं, बिजली की मांग बढ़ने से कई कॉलोनियों में लगातार बिजली कट लग रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। सरूरपुर, पल्ला और खेड़ी इलाके की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं फ्यूज उड़ने की समस्या सामने आ रही है तो कहीं ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड पड़ने से कम वोल्टेज की शिकायतें मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार बिजली जाने से घरों में पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं, जिससे गर्मी में रहना मुश्किल हो गया है। कई क्षेत्रों में रात के समय भी लंबे कट लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं कम वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.