ओवरलोड सरिया बना काल , एनएच-133 पर पलटा ट्रैक्टर, चालक व सहयोगी की दर्दनाक मौत
गोड्डा, जुलाई 20 -- गोड्डा महगामा राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ओवरलोड सरिया लदे ट्रैक्टर के पलट जाने से चालक और उसके सहयोगी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ककना गांव के समीप हुआ। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर को हटाकर दोनों शवों को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर गोड्डा से पथरगामा की ओर बड़ी मात्रा में सरिया लादकर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और क्षमता से अधिक सरिया लोड किया गया था। ककना के समीप पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.