ओवरलोड व अवैध बॉडी अल्टरेशन पर कार्रवाई, 1.85 लाख जुर्माना
औरैया, अप्रैल 28 -- औरैया, संवाददाता। एनएच-19 पर ओवरलोडिंग और वाहनों में अवैध बॉडी संशोधन (अल्टरेशन) के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त अभियान चलाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी शर्मा के नेतृत्व में चल रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत कई वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। यह अभियान 25 अप्रैल से 10 मई तक परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सोमवार को की गई कार्रवाई में ओवरलोडिंग करते पाए गए 2 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 1 वाहन को ओवरलोडिंग के कारण बंद कराया गया। इसके अलावा, कंपनी निर्मित बॉडी में अनाधिकृत रूप से बदलाव कर उसे चौड़ा और लंबा बनाकर अधिक माल ढुलाई करने वाले 3 वाहनों के खिलाफ भी कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.