ओवरलोड वाहन चलने से पट्टी-रानीगंज मार्ग गड्ढों में तब्दील
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 4 -- जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज पट्टी तहसील क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज से पट्टी को जाने वाला मुख्य मार्ग ओवरलोड वाहनों के चलते खस्ता हाल हो गया है। करीब दो वर्ष पूर्व मरम्मत के बाद लगातार ओवरलोड वाहनों के चलने से रानीगंज से पट्टी तक जगह-जगह सड़क दरकती जा रही है और सड़क के बीचों-बीच गड्ढे हो गए हैं। ये गड्ढे कोढ़ में खाज का काम कर रहे है। जिससे छोटे वाहनों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढों में गिरकर यात्री आए दिन घायल हो रहे हैं। खास बात यह है कि यह मार्ग सीधे देल्हूपुर से कोहड़ौर को जोड़ता है। सीधा मार्ग होने के चलते इससे प्रयागराज , सुल्तानपुर, जौनपुर, अंबेडकर नगर, गोंडा, बलिया, बस्ती, गोरखपुर सहित दर्जनों जनपद के लोगों का आवागमन होता है। इसी मार्ग से मोरंग, गिट्टी, सीमेंट, सरिया, लकड़ी, उद्योगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.