मुरादाबाद, दिसम्बर 27 -- ओवरलोड वाहनों के चलते शनिवार को सुरजन नगर के बस स्टैंड पर जाम लग गया। शनिवार को शाम स्योहारा की ओर से यहां पर पांच ओवरलोड ट्रक आ गए। वाहनों पर लोड इतना ओवर था कि ट्रक में लदा सामान बाडी से बाहर निकल रहा था। इसी के चलते बस स्टैंड के मुख्य चौराहे पर जाम लग गया। यह जाम फीका पुल की तरफ को डेढ़ किलोमीटर लंबा हो गया। लगभग डेढ़ घंटे की भारी मशक्कत के बाद वाहनों का आना-जाना आरंभ हुआ। इन ओवरलोड वाहनों पर बंदिश लगाने पर प्रशासन भी नाकाम साबित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.