गौरीगंज, अप्रैल 29 -- अमेठी, संवाददाता। जिले में परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर 25 अप्रैल से 10 मई तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभाग ने पिछले पांच दिनों में करीब 16 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रकों का चालान किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कई ट्रक निर्धारित क्षमता से 30-30 टन अधिक भार लेकर सड़कों पर दौड़ रहे थे। ऐसे वाहनों को पकड़कर पहले थानों में खड़ा कराया गया, इसके बाद जुर्माना जमा कराने पर छोड़ा गया। यह भी पढ़ें- ओवरलोड डंपर पर 85,500 रुपये का जुर्माना पीटीओ दिनेश कुमार रावत ने बताया कि अभियान के तहत ओवरलोड वाहनों के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की जा ...