ओवरलोड वाहनों पर चला एआरटीओ का चाबुक
मथुरा, जून 20 -- जनपद में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए सहायक संभागीय परिवहन विभाग (एआरटीओ) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई की गई है। एक जून से शुरू हुए अभियान के तहत 18 जून तक कुल 3288 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 93 वाहनों को सीज किया गया। विभागीय कार्रवाई से अब तक 65 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। अभियान के दौरान विशेष रूप से सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों को निशाने पर लिया गया। बुधवार को हुई कार्रवाई में पांच ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया, जिससे 3 लाख 43 हजार 558 रुपये का राजस्व वसूला गया। यह भी पढ़ें- ओवरलोड वाहनों पर चला एआरटीओ का चाबुक एआरटीओ प्रवर्तन सतेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.