ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 119 चालान
औरैया, अप्रैल 7 -- औरैया/अजीतमल, संवाददाता। परिवहन विभाग ने मंगलवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। कोतवाली सदर की देवकली चौकी पर मौरंग से लदे दो ओवरलोड वाहन पकड़े गए। इनमें से एक वाहन का ऑनलाइन चालान भरने के बाद उसे छोड़ दिया गया। अभियान के दौरान नॉन ट्रांसपोर्ट वाहनों के खिलाफ भी सख्ती दिखाई गई। विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 119 चालान किए गए, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप रहा। इसी क्रम में शासन के निर्देशों के तहत अजीतमल स्थित कान्हा इंटरनेशनल एकेडमी के स्कूल वाहनों का सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी चंद द्वारा ऑनलाइन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.