फतेहपुर, मार्च 13 -- फतेहपुर। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग, प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर सात वाहनों पर कार्रवाई की। जांच के दौरान कई वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर सड़क पर दौड़ते पाए गए, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराया और जुर्माना लगाया। एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा ने बताया कि ओवरलोड पाए गए सात वाहनों पर परिवहन विभाग ने प्रशमन शुल्क और जुर्माना लगाया।करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। घर से बिना बताए लापता हुई किशोरी, रिपोर्टफतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र एक गांव से एक किशोरी के घर से बिना बताए लापता हो गई। पिता ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री सात मार्च को दोपहर करीब दो बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। परिवार के लोगों ने उसे आसपास के गांवों और रिश्तेदारी में काफी तलाश किया, ल...