कानपुर, जून 25 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद सिकन्दरा मार्ग पर चलने वाले ओवरलोड वाहनों से सड़क बदहाल हो गई है। कस्बे से दशहरा गांव के बीच सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। रसूलाबाद झींझक मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन होता है।हाइवे पर टोल टैक्स बचाने के चलते इटावा,औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद हरदोई तक जानें वाले वाहन इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क जगह उखड़ गई है। रसूलाबाद से दशहरा के बीच इतने खतरनाक गड्ढे हो गए हैं जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही हैं। तमाम लोग गिरकर घायल हो गए हैं। कस्बे में दया गांव जाने वाले बंबे के निकट गड्ढों में हर दिन कोई न कोई गिरकर घायल हो रहा है। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत कराने को लेकर कई बार अधिकारियों से फरियाद लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। रसूलाब...