ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान, नशे में वाहन चलाते दो चालक पकड़े गए
औरैया, मई 16 -- औरैया, संवाददाता। एआरटीओ के नेतृत्व में कुदरकोट तिराहा पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान दो वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। एआरटीओ प्रवर्तन ने दोनों वाहनों को सीज कर कुदरकोट थाने में निरुद्ध करा दिया। कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की। यह भी पढ़ें- चेकिंग में दो वाहन चालक नशे में मिले, वाहन सीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.