रुद्रपुर, मार्च 10 -- खटीमा, संवाददाता। ओवरलोडिंग के कारण शहर में बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को तहसीलदार बिजेंद्र सजवाण को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे शहर में भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन को ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बताया कि सोमवार को सितारगंज रोड पर एक ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। उन्होंने कहा कि शहर में ओवरलोड वाहन, मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और गन्ने से लदे ट्रक दिनभर आबादी के बीच सड़कों से गुजरते हैं, जो किसी बड़े हादसे को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.