औरैया, नवम्बर 11 -- फोटो: 18 चेकिंग करती टीम। अजीतमल, संवाददाता। यातायात माह के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों और बिना परमिट चलने वाले ऑटो के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान आठ ऑटो पर कार्रवाई की गई, जो बिना परमिट सवारियां भरकर अवैध रूप से चल रहे थे। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ओवरलोड और डग्गामारी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहन न केवल नियमों का उल्लंघन करते हैं बल्कि सड़कों पर हादसों की बड़ी वजह भी बनते हैं। अभियान के दौरान सवारी वाहन और ट्रांसपोर्ट वाहनों की बारीकी से जांच की गई। एआरटीओ ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.