बिजनौर, फरवरी 26 -- भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम को दिए ज्ञापन में बिजनौर में ओवरलोड वाहनों एवं अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। बुधवार को डीएम को दिए ज्ञापन में अचल शर्मा युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में सड़कों पर चल रहे ओवरलोड वाहनों , डंपरों से सड़क खराब हो रही है। दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। पहले भी अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम को दिए ज्ञापन में अचल शर्मा ने कहा कि ओवरलोड वाहनों व अवैध खनन के विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में अचल शर्मा, रवेन्द्र चौहान, गौतम शर्मा, आदिल कुरैशी, सारिक मलिक, सुनील आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...