गोड्डा, अप्रैल 7 -- पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में डीलरों तक राशन पहुंचाने वाले ट्रैक्टरों में लगातार ओवरलोडिंग का मामला सामने आ रहा है, जो गंभीर दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है। बताया जाता है कि ट्रैक्टरों पर क्षमता से अधिक राशन लादा जाता है, वहीं ऊपर से मजदूरों को भी सवार कर दिया जाता है। अक्सर पथरगामा-महागामा मुख्य सड़क पर, खासकर ब्लॉक गेट के समीप, यह दृश्य देखने को मिलता है कि जैसे ही ट्रैक्टर चढ़ाई पर पहुंचता है, इंजन के उठने से बचाने के लिए दो-तीन मजदूर ट्रैक्टर के आगे इंजन पर बैठ जाते हैं। यह तरीका बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यदि ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाए या पलट जाए, तो नीचे दबने से मजदूरों की जान जा सकती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.