रायबरेली, अप्रैल 7 -- मनोज मिश्रा, रायबरेली। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर मिल एरिया थाना क्षेत्र में बीते सोमवार देर रात प्राईवेट गाड़ी से ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे खनन अधिकारी की गाड़ी में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। इससे स्कार्पियों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि खनन अधिकारी व उनके साथ कर्मचारी बाल-बाल बच गए। वहीं टक्कर मारने के बाद डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया। बीते सोमवार देर रात खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा अपनी प्राइवेट स्कार्पियों गाड़ी से ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर मौरंग लदे जा रहे ओवरलोड डंपर को खनन अधिकारी के द्वारा रोकने का प्रयास किया। इस पर डंपर चालक ने वाहन की स्पीड़ बढ़ा दी। इसके बाद खनन अधिकारी ने मौरंग लदे डंपर को ओवरटेक करके आगे निकले और अचानक वाहन को रोक दिया। इससे पीछे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.