ओवरलोड में दो डंपरों पर लगा 99 हजार का जुर्माना
कन्नौज, मई 27 -- सकरावा, संवाददाता। क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड में दो डंपरों का चालान कर फोन पर 99620 का जुर्माना लगाया गया खनन विभाग द्वारा पुलिस के सहयोग से चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों में हडक़ंप मचा रहा। शासन के निर्देश पर अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बुधवार सुबह सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सौरिख-ऊसराहार रोड पर सकरावा क्षेत्र में खनन अधिकारी राजीव रंजन ने सकरावा थाना प्रभारी आलोक सिंह एवं पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिट्टी, बालू और मौरंग से लदे डम्परों की जांच की। अभियान के दौरान ओवरलोड सामग्री लेकर जा रहे दो डम्परों को पकड़ा गया, जिससे वाहन चालकों में हडक़ंप मच गया। चेकिंग के दौरान एक डम्पर में निर्धारित सीमा से अधिक मौरंग भरी मिली। इस पर खनन विभाग न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.