ओवरलोड मिट्टी से भरी ट्रॉली से टूटी पुलिया, ग्रामीणों में आक्रोश
लखीमपुरखीरी, मई 27 -- कुकरा। थाना मैलानी क्षेत्र के कस्बा कुकरा में अवैध मिट्टी खनन और ओवरलोड वाहनों का मामला एक बार फिर सामने आया है। कस्बे के पूर्व प्रधान फजलुर रहमान के मकान के पास स्थित तिराहे पर मिट्टी से लदी एक ओवरलोड ट्रॉली के गुजरने से पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों में नाराजगी जताई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉली में निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक मिट्टी भरी हुई थी। जैसे ही वाहन पुलिया से गुजरा पुलिया अचानक भरभराकर टूट गई। संयोग अच्छा रहा कि उस समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से खुलेआम मिट्टी खनन का कारोबार चल रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.