फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। परिवहन विभाग और खनन अधिकारी ने शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें ओवरलोड माल ढोने और बकाया कर में पांच ट्रक सीज कर दिये गये। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और खनन अधिकारी संजय प्रताप ने यह कार्रवाई की। एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान ओवरलेड माल ढोने में चार ट्रक सीज किए गए और उन पर 2 लाख 33 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बकाया कर के अभियोग में एक ट्रक सीज किया गया जिस पर दस हजार रुपये का कर बकाया था। चेकिंग के दौरान मोहम्मदाबाद की एक फर्म से सेंट्रल जेल के अलग अलग नामो से छह बिल लेकर एक हजार बोरी सीमेंट ले जाता हुआ ट्रक पकड़ा गया। ट्रक के सभी बिल 50 हजार से कम धनराशि के थे। यह ई बे-विल से बचने के लिए किया गया था। ट्रक को मसेनी से कादरीगेट जाते हुये एक गेस्ट हाउस के पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.