औरैया, मार्च 11 -- औरैया, संवाददाता। शहर में ओवरलोड भूसा लेकर चल रहे ट्रैक्टरों के खिलाफ नगर पालिका ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान दो ट्रैक्टरों को पकड़कर चालकों पर जुर्माना लगाया गया। एसआई आशीष पांडे के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने शहर में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान भूसा से लदे ओवरलोड ट्रैक्टरों की जांच की गई। जांच में दो ट्रैक्टर ओवरलोड पाए गए, जिन पर कार्रवाई करते हुए दोनों चालकों पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड भूसा गिरने से शहर की सड़कों पर गंदगी फैल रही थी, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। नगर पालिका टीम ने ट्रैक्टर चालकों को भविष्य में ओवरलोडिंग न करने की सख्त चेतावनी दी है। अधिकारियों का कहना है कि प...