गंगापार, फरवरी 4 -- परानीपुर गंगाघाट से ओवरलोड बालू लेकर चलने वाले अंधेरगर्दी में जुटे हुए हैं। इलाकाई पुलिस के संरक्षण में चल रहे बेरोकटोक इन बालू लदे वाहनों से किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सूत्रों की मानें तो थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी जेवनिया के अन्तर्गत आने वाले परानीपुर गंगाघाट बालू खनन क्षेत्र से जब भी बालू लदे डंपर चलते हैं। इनके ड्राईवर अनियंत्रित वाहन चलाते हैं। ओवर लोड बालू लदे इन डंपरों से बालू सड़क पर गिरते हुई जाती है, जबकि नियम है कि डंपर व ट्रक से बालू की ढुलाई करने वाले इन वाहनों को तिरपाल से ढक कर जाना चाहिए। इसी तरह बिना किसी परमिट के संचालित होने वाले बालू लदे ट्रैक्टर एक रवन्ना पर कई बार बालू की ढुलाई कर रहे हैं। खासकर पुलिस चौकी जेवनिया के अन्तर्गत आने वाले तरहार क्षेत्र में दर्जनों से अधिक ट्रैक्टर हैं जो विना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.