कौशाम्बी, जनवरी 20 -- महेवाघाट थाना पुलिस ने सोमवार की रात ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दो ओवरलोड डंपर को सीज किया। जिसमें एक में बालू व दूसरे में राखड़ लादी गई थी। चालकों ने पुलिस को चकमा देने के लिए राखड़ को तिरपाल से ढक रखा था। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों के चालक काफी तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहे थे। दोनों वाहनों को एमवी एक्ट के तहत सीज कर थाने में खड़ा कराया गया है। संबंधित अन्य विभागों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.