गंगापार, मार्च 24 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद घूरपुर थाना क्षेत्र में परिवहन प्रवर्तन सचल दल ने सोमवार की रात हाईवे पर बालू लादकर निकल रहे एक डंपर को पकड़ कर घूरपुर पुलिस को सुपुर्द करते हुए सीज कर दिया है।बताते चले कि सोमवार की देर रात्रि परिवहन विभाग अवैध ओवरलोड वाहनों की जांच घूरपुर क्षेत्र के हाईवे पर कर रहा था। इसी बीच एक बालू लदा डंपर परिवहन करते दिखा तो टीम ने रोककर बालू परिवहन का प्रपत्र चालक से मांगा। चालक बालू परिवहन करने का कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। परिवहन जांच टीम ने उक्त अवैध ओवरलोड लदे डंपर को घूरपुर थाने में सीज करवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.