औरंगाबाद, मार्च 14 -- नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बेनी बिगहा गांव के समीप सड़क से ओवरलोड बालू लदे एक हाईवा को जब्त किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान संदिग्ध रूप से जा रहे एक हाईवा को रोककर जांच की गई। जांच में वाहन ओवरलोड पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि जब्त वाहन की सूचना जिला परिवहन विभाग को दी गई। इसके बाद जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा वाहन पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...