कौशाम्बी, मार्च 3 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ओवरलोड बालू से भरा एक ट्रैक्टर नाले में धंस गया। ट्रैक्टर फंसने से मार्ग पर लंबा जाम लग गया और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। चौकी पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से किसी प्रकार ट्रैक्टर निकला और आवागमन बहाल हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार की सुबह एक ओवरलोड ट्रैक्टर कनवार गांव के रास्ते में पड़ने वाले नाले में धंस गया। इससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। सूचना मिलते ही अजुहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को हटाकर रास्ता साफ कराया गया, जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका। ग्रामीणों का आरोप है कि भोर से ही दर्जनों ओवरलोड बालू ट्रैक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.