ओवरलोड बालू ट्रकों से जीना मुहाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अंबेडकर नगर, जून 26 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मदैनिया गांव में संचालित बालू डम्प करने के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बालू डम्प से जुड़े ओवरलोड ट्रकों का दिन-रात आवागमन न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है, बल्कि ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्याएं भी खड़ी कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को कई बार शिकायत देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। गुरुवार को ग्रामीणों ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के अनुसार बालू से लदे भारी वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। लगातार ट्रकों के आवागमन से उड़ने वाली धूल लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। गांव के बुजुर्ग, महिलाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.