मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- कांटी। हिन्दुस्तान संवाददाता। एनटीपीसी कांटी के लैगून-2 से प्रतिदिन वाहनों पर ओवरलोड फ्लाई ऐश की ढुलाई की जा रही है। 40 टन की पासिंग क्षमता की जगह 60 टन तक लोड कर फ्लाई एश की ढुलाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय परिवहन पदाधिकारी, डीएम व एनटीपीसी प्रबंधन समेत पुलिस पदाधिकारियों से इसकी शिकायत की है। स्थानीय लोगों ने कहा है कि लगातार ओवरलोड बड़े वाहनों के परिचालन से हादसे की संभावना बनी रहती है। आम नागरिक, महिलाएं, बच्चे व किसान प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.