गया, अप्रैल 5 -- गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरलोड के खिलाफ रविवार को विशेष अभियान के तहत परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेलागंज थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी की टीम ने जांच के दौरान एक ओवरलोड ट्रक को जब्त कर 1.30 लाख जुर्माना किया और जब्त ट्रक को बेलागंज थाने को सौंप दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती ओवरलोड की समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में रामपुर मोड़ के पास डीटीओ की टीम ने संदिग्ध ट्रकों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक ट्रक पर निर्धारित क्षमता से अधिक माल लदा हुआ पाया गया, जो सड़क सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन था। बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि परिवहन पदाधिकारी द्वारा जब्त किए गए ट्रक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.