ओवरलोड दो हाइवा जब्त
पलामू, मई 20 -- मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबियाखाड़ के पास बुधवार की रात में सदर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओवरलोड स्टोन चिप्स लदे दो हाईवा को जब्त किया है। माइनिंग इंस्पेक्टर शुभम कुमार एवं सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में की गई है। दोनों हाईवा सतबरवा से गिट्टी लोड कर मेदिनीनगर की ओर आ रहे थे। जांच में हाईवा ओवरलोड पाए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त किए गए दोनों हाईवा को सदर थाना परिसर में रखा गया है। यह भी पढ़ें- उपखनिज ढुलाई कर रहे 636 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 2.93 करोड़ जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.