बदायूं, दिसम्बर 20 -- बिनावर। बरेली-बदायूं मार्ग पर ओवरलोड मिट्टी से भरे डंपर सुबह-शाम सैकड़ों की तादाद में निकल रहे हैं, जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। पुलिस और एआरटीओ ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र के अंतर्गत बरेली-आगरा राजमार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते ओवरलोड मिट्टी से भरे डंपर फर्राटा भर रहे हैं। इनकी रफ्तार इतनी तेज होती है कि आए दिन किसी भी समय हादसा हो सकता है। क्षेत्र के गांव कुतुबपुर थरा और औरंगाबाद से मिट्टी भरकर डंपर थाने के सामने से होते हुए बदायूं-बरेली हाईवे पर तेज गति से दौड़ते हैं। कभी-कभी ओवरलोड होने के कारण डंपरों से मिट्टी सड़क पर उड़ती रहती है, जो पीछे चल रही सवारियों पर गिर जाती है और आंखों में भर जाती है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण डंपरों से उड़ने वाली धूल दुकानों में चली ...