ओवरलोड डंपर पुलिया तोड़कर रजवाहे में गिरा, एक घंटे तक लगा रहा जाम
इटावा औरैया, जून 29 -- जसवंतनगर। सोमवार दोपहर जसवंतनगर-कचौरा घाट रोड पर गिट्टी से भरा एक ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर गारमपुर रजवाह में जा गिरा। हादसे के बाद रास्ते पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर आवागमन सुचारु कराया। गिट्टी से लदा ओवरलोड डंपर अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे बनी पुलिया को तोड़ते हुए सीधे रजवाहे में जा गिरा। हादसे में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही कार्यवाहक थानाध्यक्ष ललित चतुर्वेदी और उपनिरीक्षक शुभम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- हाइटगेज में फंसी खाद से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सवा घंटे तक जाम पुलिस ने दोनों ओर से वाहनों को नियंत्रित करते हुए स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.