गुड़गांव, फरवरी 17 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। दमदमा-रिठौज रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। थाना भौंडसी के अंतर्गत गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर को पकड़ा है, जो तय क्षमता से करीब 11 टन अधिक वजन लेकर चल रहा था। सोमवार को हवलदार निर्देश कुमार अपनी टीम के साथ सरकारी गाड़ी में दमदमा-रिठौज रोड पर क्राइम पड़ताल के लिए मौजूद थे। इसी दौरान गुरुग्राम-सोहना रोड की तरफ से एक डंपर बेहद तेज गति और लापरवाही से आता दिखाई दिया। डम्पर की बॉडी के ऊपर तक मिट्टी भरी हुई थी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन को अचानक सड़क पर घसीटते हुए रोका। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चालक को मौके पर ही काबू कर लिया। 11 टन से अधिक मिला ओवरलोड पुलिस द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.