हमीरपुर, जून 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। ओवरलोड मौरंग से भरे डंपर को पकड़ने के लिए एआरटीओ को अपनी टीम के साथ जान जोखिम में डालनी पड़ी। बेतवा नदी के पुल से लेकर यमुना नदी के पुल तक करीब दो किमी के दायरे में डंपर चालक ने खतरनाक तरीके से डंपर को भगाया। इसकी चपेट में कोई दूसरा वाहन भी आ सकता था। एआरटीओ अपनी टीम के साथ इस डंपर का पीछे करते रहे। यमुना नदी के पुल के पास इस डंपर पर काबू पाया जा सके। चालक को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। डंपर कुछेछा चौकी में खड़ा कराया गया है。

ओवर लोडिंग पर रोक डीएम ने ओवर लोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने के आदेश दे रखे हैं। रात-दिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें ओवर लोड वाहनों की धरपकड़ करने में जुटी हुई हैं। शुक्रवार को एआरटीओ प्रवीण कुमार सिंह राठ रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी ओवर लोड मौरंग से भरा डंपर का निकलना ...