ओवरलोड डंपरों पर अंकुश नहीं लगने से सड़कें क्षतिग्रस्त
कानपुर, जून 6 -- डेरापुर,संवाददाता। तहसील क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों का संचालन धड़ल्ले से जारी है, लेकिन जिम्मेदार प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। ओवरलोड वाहनों के लगातार आवागमन से क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से ओवरलोड डंपर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़कें जगह-जगह टूट चुकी हैं और गड्ढों में तब्दील हो रही हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इस संबंध में एसडीएम शालिनी उत्तम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है,और ओवरलोड डंपरों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें नियंत्रित किया जाएगा। हालांकि क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती तो सड़कों को इतना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.