ओवरलोड डंपरों के संचालन का विरोध, ट्रांसपोर्टरों से नोकझोंक
रुद्रपुर, मई 19 -- गूलरभोज, संवाददाता। हरिपुरा जलाशय से मिट्टी ढो रहे ओवरलोड डंपरों के संचालन को लेकर सोमवार रात गूलरभोज में नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ और ट्रांसपोर्टरों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। स्थानीय लोगों ने नगर के बीच से गुजर रहे भारी डंपरों का विरोध करते हुए उन्हें रोक दिया। लोगों का आरोप है कि डंपरों में 700 से 1000 कुंतल तक मिट्टी लादी जा रही है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने बताया कि डंपरों के लगातार आवागमन से पूरे नगर में धूल का गुबार फैल रहा है। घरों और दुकानों में धूल जमने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग एलर्जी और सांस संबंधी दिक्कतों की शिकायत भी कर रहे हैं। बताया गया कि एक सप्ताह पहले कैनाल कॉलोनी नंबर-2 में सभासद लखबीर लक्खा के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.